SUSIDE: मां ने मोबाइल इस्तेमाल करने को किया मना, 20वीं मंजिल से कूदी किशोरी

दिल्ली। बेंगलुरु में 15 साल की किशोरी ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण मां से नाराजगी बताया जा रहा है। की ने अपने अपार्टमेंट की 20वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पीड़िता की पहचान 10वीं कक्षा की छात्रा अवंतिका चौरसिया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, लड़की का परिवार मध्य प्रदेश का रहने वाला है। घटना की जानकारी मिलने पर कडुगोडी पुलिस स्टेशन ने मामले में जांच शुरू कर दी है। 

कडुगोडी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लड़की के पिता इंजीनियर हैं और मां गृहिणी हैं। लड़की एक निजी स्कूल में पढ़ती थी और एक टेस्ट में उसके कम अंक आए थे। लड़की के परिजन उसे पढ़ने के लिए कहते थे और वो मोबाइल में व्यस्त रहती थी। लड़की की मां ने उसे माेबाइल चलाने पर डाटा था। पुलिस को संदेह है कि इससे नाराज होकर लड़की ने अपार्टमेंट की 20वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। माता-पिता की ओर से आधिकारिक बयान दर्ज होना बाकी है और मामले के बारे में और जानकारी सामने आनी बाकी है।

गुस्से में उठाया कदम

शुरुआती जांच में पता चला है कि परीक्षा के समय मोबाइल का इस्तेमाल न करने पर उसकी मां ने उसे डांटा था, जिसके बाद लड़की ने यह कदम उठाया। पुलिस ने अप्राकृतिक मौत की रिपोर्ट (यूडीआर) का मामला दर्ज किया है।  

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई