सरकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन: महासमुंद कलेक्टर ने दी आवश्यक दिशा-निर्देश

महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज समय सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमां के बेहतर क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जन चौपाल, जन शिकायत और अन्य प्राप्त पत्रों की निराकरण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर लंगेह ने जिले में 05 नवम्बर को राज्योत्सव की तैयारी के संबंध में भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों को दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन समन्वय स्थापित कर गंभीरता पूर्वक करें। आयोजन गरिमापूर्ण तरीके से किया जाए। उन्होंने राज्योत्सव में लगने वाले विभिन्न विभागों के स्टॉल के लिए दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने दीपावली त्यौहार के मद्देनजर आवश्यक कानून व्यवस्था और सौहार्द्र बनाए रखने के लिए सभी अनुविभागीय अधिकारी और पुलिस विभाग को निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 की समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु सभी उपार्जन केंद्रों पर सभी ज़रूरी व्यवस्थाएँ समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि खरीफ विपणन 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान और मक्का की खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन एक जुलाई से चल रहा है, जो 31 अक्टूबर तक चलेगा। पंजीयन के लिए सभी किसान अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, सहकारी समिति प्रबंधक से संपर्क कर नया पंजीयन करा सकते हैं। उन्होंने जिले के संवेदनशील धान खरीदी केन्द्रों के अतिरिक्त ऐसे समस्त केन्द्रों के पहचान करने को कहा, जहां विगत वर्ष 1 प्रतिशत की अधिक की कमी या धान के निराकरण में कठिनाई हुई हो। इस दौरान गत खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में जिन धान उपार्जन केन्द्र को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया था। उन केन्द्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने 16 चेकपोस्ट में रोस्टरवार अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने कहा। आवश्यकतानुसार चेकपोस्ट की संख्या बढ़ाने हेतु प्रस्ताव भेजने के भी निर्देश दिए हैं। धान के रख-रखाव के लिए उपार्जन केन्द्रां में मानक स्टेकिंग और ड्रेनेज मटेरियल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने धान की सम्भावित अवैध बिक्री और परिवहन पर भी अभी से सतर्क रहने और तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button