कोरिया पुलिस की सफलता: 24 घंटे में सुलझा अंधे कत्ल का मामला

कोरिया। अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझ गई। नाबालिक साला ही जीजा का हत्यारा निकला। शराब पीकर लड़ाई-झगड़ा करने से नाराज था। नाबालिग साले ने बेरहमी से हत्या कर शव को शौचालय के गड्ढे में छिपा दिया था।

महिला ने सूचना दी कि उनके पति घर पर नहीं हैं, उनका खाट जिस पर वो सोते थे वह भी गायब है। इस सूचना पर चौकी प्रभारी बचरा पोड़ी द्वारा कोरिया SP सूरज सिंह परिहार को अवगत कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने ASP, एसडीओपी बैकुंठपुर एवं फॉरेंसिक टीम को सूचना की पुष्टि कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

कोरिया पुलिस की टीम ने सूचनाकर्ता के घर का बारिकी से निरीक्षण किया, जिसमे पाया कि कमरे में खून के छींटे हैं, उनका खाट रहर बाड़ी में पड़ा हुआ है और शौचालय का गड्डा पाटा हुआ है। उक्त परिस्थिति को देखकर पुलिस को संदेह हुआ कि उनके पति की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने तहसीलदार की उपस्थिति में संदिग्ध स्थल का उत्तखनन कराया, जिसमें शौचालय के गड्ढे से मृतक का शव बरामद हुआ। शव पर धारदार और नुकीले हथियार से गंभीर चोटों के निशान पाए गए। मौके पर मर्ग पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की गई।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई