सुकमा में ‘पूना मार्गेम’ अभियान को बड़ी सफलता, 26 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में चल रहे ‘पूना मार्गेम’ (पुनर्वास से पुनर्जीवन) अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। इस अभियान से प्रभावित होकर 07 महिला नक्सलियों सहित कुल 26 माओवादियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ते हुए आत्मसमर्पण कर दिया है।

आत्मसमर्पण करने वाले ये नक्सली PLGA बटालियन, दक्षिण बस्तर, माड़ डिवीजन और आंध्र–ओडिशा बॉर्डर (AOB) क्षेत्र में सक्रिय थे। इन सभी पर मिलाकर ₹64 लाख का इनाम घोषित था।

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, ये नक्सली सुकमा, माड़ क्षेत्र और ओडिशा सीमा से जुड़े इलाकों में हुई कई बड़ी नक्सली घटनाओं में शामिल रहे हैं। इनके आत्मसमर्पण को माओवादी संगठन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

बताया गया कि ‘पूना मार्गेम’ अभियान का मुख्य उद्देश्य भटके हुए युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें हिंसा छोड़कर एक बेहतर और सम्मानजनक जीवन की ओर लौटने का मौका देना है।

राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को आर्थिक सहायता, सुरक्षा, आवास, शिक्षा और रोजगार से जोड़ा जाएगा, ताकि वे समाज में नई शुरुआत कर सकें।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई