छत्तीसगढ़ में सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा सम्पन्न, कठिन रहा पेपर

बिलासपुर:छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने 27 अप्रैल 2025 को 128 सब इंजीनियर पदों के लिए परीक्षा आयोजित की। यह परीक्षा अंबिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर और रायपुर सहित पांच जिलों में कराई गई।

परीक्षा का समय सुबह 10:15 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक रहा। इस भर्ती में कुल 128 पदों के लिए आवेदन मंगाए गए थे, जिनमें से केवल 10 पद मेकनिकल और इलेक्ट्रिकल ट्रेड के लिए रखे गए थे। राज्यभर से करीब 80 हजार अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था।

परीक्षा का स्तर इस बार कठिन रहा। खासतौर पर मेकनिकल और इलेक्ट्रिकल ट्रेड के उम्मीदवारों को कठिनाई का सामना करना पड़ा। अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर में मेकनिकल से जुड़े सवाल ज्यादा थे, जबकि इलेक्ट्रिकल के सवाल कम आए। इससे इलेक्ट्रिकल के छात्रों को दिक्कत हुई क्योंकि उनकी तैयारी मुख्य रूप से इलेक्ट्रिकल विषय पर केंद्रित थी।

कम पदों और कठिन प्रश्नों के चलते प्रतियोगिता बेहद कड़ी रही। कई उम्मीदवारों ने निराशा जताई क्योंकि केवल 128 लोगों का ही चयन होना है। हालांकि, परीक्षा की जानकारी सीजी व्यापम ने पहले ही अपनी वेबसाइट पर जारी कर दी थी, जिससे अभ्यर्थियों को समय पर तैयारी का मौका मिला।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button