इंदौर के गर्ल्स हॉस्टल से छात्रा निष्कासित, सहपाठियों पर दबाव बनाने का आरोप

इंदौर स्थित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के नेहरू गर्ल्स हॉस्टल से एक छात्रा को निष्कासित किए जाने का मामला सामने आया है। डेटा साइंस प्रथम वर्ष की छात्रा पर आरोप है कि वह अन्य छात्राओं पर बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव डालती थी और मोबाइल एप के जरिए अज्ञात युवकों से वीडियो कॉल पर बातचीत करती थी।

बताया गया है कि हॉस्टल में रह रही पांच छात्राओं ने इस संबंध में वार्डन को लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि संबंधित छात्रा कॉलेज लाइफ का हवाला देकर अन्य छात्राओं को भी ऐसे संबंध बनाने के लिए प्रेरित और दबाव बना रही थी।

शिकायत मिलने के बाद वार्डन ने छात्रा के कमरे और सामान की जांच की। जांच के दौरान कथित रूप से कुछ आपत्तिजनक सामग्री मिलने की बात सामने आई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने पांच सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उधर विश्वविद्यालय ने विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम भी घोषित कर दिए हैं। 23 से 26 फरवरी 2026 के बीच आयोजित परीक्षाओं के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं।

जारी परिणामों में बीएससी बीएड सेमेस्टर 5, 6 और 8, बीए बीएड सेमेस्टर 4, एमएससी फाइनल (फिजिक्स, माइक्रोबायोलॉजी, बॉटनी, जूलॉजी), एमएससी केमिस्ट्री सेमेस्टर 3, एमएसडब्ल्यू सेमेस्टर 1, एमकॉम प्रीवियस सेमेस्टर 1 एटीकेटी तथा बीबीए एलएलबी और बीकॉम एलएलबी के विभिन्न सेमेस्टर शामिल हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई