बिलासपुर में NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने गोली मारकर की आत्महत्या

बिलासपुर:  सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर से एक दुखद घटना सामने आई है। NEET की तैयारी कर रहे युवक संस्कार सिंह ने अपने घर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार, संस्कार अपने कमरे में थे, तभी अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। परिवार के लोग जब कमरे तक पहुँचे, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि संस्कार कुछ समय से डिप्रेशन में थे। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

परिजन और दोस्त इस घटना से स्तब्ध हैं। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई