तेज आंधी-तूफान में गिरा ढांचा, महापौर ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा, रातभर चला हटाने का काम

रायपुर। बीते दिन रात के समय आई तेज आंधी-तूफान में रायपुर के देवेंद्र नगर क्षेत्र में एक बड़ा ढांचा अचानक टूटकर सड़क पर गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही नगर निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे मौके पर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया। उनके साथ वार्ड पार्षद कृतिका जैन, अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर, जोन 2 के कमिश्नर डॉ. आर. के. डोंगरे और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नमस्ते चौक के पास गिरे ढांचे को जल्द से जल्द हटाया जाए ताकि सड़क पर यातायात सुचारू हो सके।

इसके बाद नगर निगम जोन 2 की टीम ने रातभर अभियान चलाकर टूटे ढांचे को काटकर सड़क से हटाया और देवेंद्र नगर मुख्य मार्ग पर यातायात को फिर से बहाल किया। नगर निगम की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई