धर्मांतरण पर जल्द आएगा सख्त कानून, चंगाई सभाएं होंगी बंद: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस में धर्मांतरण और चंगाई सभाओं को लेकर हुई चर्चा के बाद उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण के खिलाफ जल्द एक सख्त कानून लाया जाएगा, जो देश का सबसे मजबूत कानून होगा। शर्मा ने कहा, “चंगाई सभाएं बंद होनी चाहिए, ये लोगों को भ्रमित करने के लिए की जाती हैं।”

कॉन्फ्रेंस में प्रदेश की कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कुछ जिलों के पुलिस अधीक्षकों के कामकाज पर नाराजगी जताई। इस पर उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी एसपी को साफ चेतावनी दी है कि जिनका परफॉर्मेंस बेहतर नहीं है, उन्हें आखिरी मौका दिया गया है। अगर सुधार नहीं हुआ तो आगे कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस द्वारा दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए विजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को भाजपा के कार्यकर्ताओं की चिंता छोड़ देनी चाहिए। उन्होंने कहा, “हमें पूरा भरोसा है कि बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी। सीटों का बंटवारा तय हो चुका है और हम पूरी ताकत से चुनाव में जुटे हैं।”

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने तंज किया, “कांग्रेस के नेता बताएं, उनकी पदयात्रा का क्या नतीजा निकला? अब देखना यह है कि वे बिहार जाकर वास्तव में लड़ेंगे या टिकट बेचेंगे। उम्मीद है इस बार वे कुछ अच्छा करेंगे।”

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई