न्यू ईयर ईव पर भोपाल में सख्ती, फार्म हाउस पार्टियों पर ड्रोन से रखी जाएगी नजर

नए साल के जश्न को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए भोपाल पुलिस ने विशेष रणनीति तैयार की है। 31 दिसंबर की रात शहर और उसके बाहरी इलाकों में होने वाली पार्टियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। इस योजना को पुलिस ने ‘प्लान-31’ नाम दिया है, जिसके तहत ड्रोन की मदद से फार्म हाउस और खुले इलाकों में होने वाले जश्न पर नजर रखी जाएगी।

पुलिस के अनुसार, न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान ड्रग्स, अवैध शराब और तेज आवाज में डीजे साउंड चलाने की शिकायतें सामने आती रही हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार सख्त निगरानी और त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था की गई है। कोलार रोड, रातीबड़, मिसरोद, एयरपोर्ट रोड, नर्मदापुरम रोड सहित शहर के बाहरी क्षेत्रों में करीब 22 चेकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां चुनिंदा पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

न्यू ईयर की रात शहर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस का मुख्य उद्देश्य है कि लोग नया साल बिना किसी अव्यवस्था और कानून उल्लंघन के मनाएं।

इस दौरान क्राइम ब्रांच की टीमें ड्रग्स पेडलरों पर भी नजर रखेंगी। किसी भी तरह से पार्टियों में मादक पदार्थ पहुंचाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। इसके लिए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया है।

इसके अलावा, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। पुलिस का कहना है कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ बिना किसी रियायत के कार्रवाई की जाएगी, ताकि नए साल का जश्न सुरक्षित माहौल में मनाया जा सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई