छत्तीसगढ़ में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर सख्ती, कलेक्टरों को NSA के तहत कार्रवाई का अधिकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में शांति और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त नजर रखने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए गृह विभाग ने राज्य के कई जिलों के कलेक्टरों को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कार्रवाई करने का अधिकार दे दिया है। यह अधिकार 1 जुलाई से 30 सितंबर तक के लिए रहेगा।

सरकार के पास ऐसी रिपोर्ट आई है कि कुछ लोग या समूह राज्य में साम्प्रदायिक माहौल खराब करने और कानून-व्यवस्था पर बुरा असर डालने की कोशिश में जुटे हैं या ऐसा करने की आशंका है। इस स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, रायगढ़, सरगुजा, बस्तर, कोरबा, जशपुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर समेत जिले के कुल 33 कलेक्टरों को NSA के तहत कार्रवाई करने का अधिकार दिया गया है।

इन अधिकारियों को अब जरूरत पड़ने पर राज्य में शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने और गिरफ्तार करने का अधिकार होगा। सरकार ने सभी अधिकारियों से सतर्क रहकर हालात पर नजर रखने को कहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई