रायपुर में अवैध पार्किंग पर सख्ती, चालान और टोइंग होगी

रायपुर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस और नगर निगम ने संयुक्त कार्रवाई योजना लागू करने का निर्णय लिया है। मुख्य सड़कों पर अवैध पार्किंग और ठेला-खोमचा लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने पर चालान के साथ वाहन टोइंग भी की जाएगी।

पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित बैठक में पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप ने अधिकारियों के साथ रणनीति तैयार की। शहर के प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों पर यातायात दबाव कम करने के लिए चरणबद्ध तरीके से अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया गया है।

योजना के तहत सभी तिराहा और चौराहों से चारों दिशाओं में 50-50 मीटर तक नो पार्किंग और नो वेंडिंग जोन लागू रहेगा। इस क्षेत्र में वाहन खड़ा करने या ठेला लगाने पर तत्काल चालान काटा जाएगा। बाजार क्षेत्रों को ठेला-खोमचा मुक्त करने के लिए नए वेंडर जोन भी चिन्हित किए जाएंगे।

रिंग रोड नंबर-01 पर टाटीबंध चौक से जोरा ब्रिज तक सर्विस रोड पर खड़े वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। अवैध पार्किंग पाए जाने पर क्रेन और टोइंग के माध्यम से वाहन हटाए जाएंगे।

इसके अलावा प्रमुख मार्गों पर रोड मार्किंग और जेब्रा क्रॉसिंग बनाई जाएगी। ऑटोमैटिक सिग्नल वाले चौक पर लेफ्ट टर्न फ्री करने के लिए कंक्रीट ब्लॉक लगाए जाएंगे। पेट्रोलिंग पार्टियों को लगातार निगरानी के निर्देश दिए गए हैं, ताकि दोबारा अतिक्रमण न हो सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई