होली पर हुड़दंगियों के खिलाफ सख्ती: वीडियो भेजने पर 21 हजार का इनाम घोषित

दुर्ग। होली का त्योहार नजदीक आते ही पुलिस प्रशासन ने नशे के कारोबारियों और शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में दुर्ग जिले के वैशाली नगर से विधायक रिकेश सेन ने एक नई पहल करते हुए हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की घोषणा की है।

विधायक रिकेश सेन ने ऐलान किया है कि होली के दिन यदि कोई व्यक्ति हुड़दंग या असामाजिक गतिविधियों का वीडियो बनाकर उन्हें भेजता है, तो उसे 21 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि वीडियो भेजने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा और उसे सार्वजनिक रूप से सम्मानित भी किया जाएगा। इस तरह की पहल करने वाले वे प्रदेश के पहले विधायक बताए जा रहे हैं।

विधायक सेन ने कहा कि महिलाओं और युवतियों से छेड़छाड़ या अभद्र व्यवहार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसी घटनाओं की जानकारी तुरंत पुलिस या विधायक कार्यालय को देने की अपील की गई है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और आरोपियों के लिए जमानत पाना भी आसान नहीं होगा।

इस पहल का उद्देश्य होली के पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है। विधायक की इस घोषणा के बाद क्षेत्र में त्योहार को लेकर सजगता और सतर्कता का माहौल देखा जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई