तखतपुर में अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई, 12 दुकानदारों पर चालान

तखतपुर। नगर के मुख्य मार्गों पर हो रही ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर करने के लिए शुक्रवार को पुलिस और नगर पालिका की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की।

मुख्य सड़क और मुंगेली रोड पर अवैध तरीके से लगाए गए होर्डिंग, दुकानों के आगे रखा सामान और बोर्ड हटाए गए। इस कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल ने किया।

नगर पालिका ने 12 दुकानदारों पर चालान भी काटा और उन्हें भविष्य में सड़क पर अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि लगातार हो रहे अतिक्रमण से ट्रैफिक की परेशानी बढ़ रही थी और राहगीरों को दिक्कत हो रही थी। अब इस सख्त कदम से आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है और नगर की यातायात व्यवस्था भी बेहतर होगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई