मिलावटखोरों पर सख्त कार्रवाई, महू में डेयरी और बेकरी सील

मध्य प्रदेश में मिलावटखोरी के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए इंदौर जिले के महू क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। गंदगी में खाद्य सामग्री तैयार किए जाने की शिकायतों के बाद प्रशासन ने छापेमारी कर एक डेयरी और एक बेकरी को सील कर दिया है।

संयुक्त जांच दल ने आकवी क्षेत्र में स्थित नारायण डेयरी की जांच की, जहां खाद्य सामग्री के निर्माण में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। जांच के दौरान पनीर, पामोलिन तेल और एक अज्ञात सफेद पदार्थ के नमूने लिए गए। मौके से 118 लीटर रिफाइंड पाम ऑयल और 40 किलो संदिग्ध सफेद पाउडर जब्त कर सील कर दिया गया। आवश्यक सुधार होने तक डेयरी का संचालन बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में गवली पलासिया स्थित एक बेकरी की भी जांच की गई। यहां मैदा, खोपरा, बुरा बेक्ड समोसा और स्ट्रॉबेरी केक के नमूने लिए गए। बेकरी के किचन में गंदगी पाए जाने पर इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए खाद्य कारोबार तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया।

प्रशासन का कहना है कि नागरिकों को शुद्ध, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। लिए गए सभी नमूनों को विस्तृत जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई