अजीबोगरीब मामला : मस्जिद में काली पट्टी बांधकर नमाज अदा करने पहुंचे लोग, 2 गुटों में छिड़ा विवाद

रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के बेगमगंज मस्जिद और खरगोन के मरकज मस्जिद से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां कुछ लोग काली पट्टी बांधकर नमाज अदा करने पहुंचे, जिसके बाद मुस्लिम समुदाय ने विरोध जताया। बेगमगंज में जहां 2 गुटों में विवाद हो गया तो वहीं, खरगोन में मुस्लिम समुदाय ने वक्फ संशोधन विधेयक को संविधान के खिलाफ बताया

पहला मामला बेगमगंज मस्जिद से आया, जहां काली पट्टी बांधकर मस्जिद पहुंचने पर 2 गुटों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि, धारदार हथियार से हमला किया गया। इस हमले में 4 युवक घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है। मामले की सूचना मिलते ही बेगमगंज पुलिस मौके पर पहुंची है।

इधर, खरगोन के मरकज मस्जिद में भी मुस्लिम समुदाय ने काली पट्टी बांधकर नमाज अदा करने पहुंचे लोगों का विरोध जताया। मुस्लिम समुदाय ने वक्फ संशोधन विधेयक को संविधान के खिलाफ बताया। बता दें कि, मुस्लिम समाज को वक्फ संशोधन विधेयक मंजूर नहीं है। उन्होंने सरकार पर जबरन संशोधन विधेयक लाने का आरोप लगाया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई