हल्दी-पानी ट्रेंड से दूर रहें, घर बुला सकते हैं आफत! वायरल वीडियो में एस्ट्रोलॉजर की चेतावनी

नई दिल्ली:सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अजीब ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग रात के अंधेरे में पानी में हल्दी मिलाकर वीडियो और रील्स बना रहे हैं। लेकिन इस ट्रेंड को लेकर अब एक ज्योतिषी ने गंभीर चेतावनी जारी की है। अरुण कुमार व्यास नामक एक एस्ट्रोलॉजर का दावा है कि यह ट्रेंड महज दिखावे की चीज नहीं, बल्कि एक खतरनाक तांत्रिक प्रक्रिया है, जो घर में नकारात्मक ऊर्जा और भूत-प्रेत की मौजूदगी को आमंत्रित कर सकती है।

अपने वायरल वीडियो में ज्योतिषी ने लोगों से अपील की है कि वे भूलकर भी इस ट्रेंड का हिस्सा न बनें। उन्होंने बताया कि हल्दी को पानी में मिलाकर रात के समय प्रयोग करना एक विशेष तांत्रिक प्रक्रिया मानी जाती है, जिसका अगर गलत तरीके से या बिना उद्देश्य के किया जाए, तो इसके गंभीर दुष्परिणाम हो सकते हैं। उनके अनुसार, यह क्रिया चंद्रमा और गुरु ग्रह को प्रभावित कर सकती है, जिससे व्यक्ति की मानसिक स्थिति और भाग्य दोनों पर बुरा असर पड़ सकता है।

यह वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल चुका है। कुछ ही घंटों में इसे 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और हजारों यूजर्स ने कमेंट कर अपनी आशंकाएं जाहिर की हैं। एक यूजर ने लिखा, “मैंने तो वीडियो बना लिया, अब क्या करूं?” वहीं एक अन्य ने सवाल किया कि कई ज्योतिष तो हल्दी पानी से स्नान करने की सलाह देते हैं, फिर यह ट्रेंड गलत कैसे है?

हालांकि, टीवी9 भारतवर्ष इस दावे की पुष्टि नहीं करता है। यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो और ज्योतिषीय राय पर आधारित है, जिसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। लेकिन लोगों को सलाह दी जा रही है कि बिना समझे किसी ट्रेंड का हिस्सा न बनें और विशेष रूप से धार्मिक या तांत्रिक प्रतीकों से जुड़े प्रयोगों में सावधानी बरतें।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई