रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ी गई, शहर में आक्रोश – सीएम बोले, दोषियों को नहीं छोड़ा जाएगा

रायपुर। राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। यह घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है। मूर्ति क्षतिग्रस्त होने की खबर फैलते ही शहर में आक्रोश और तनाव का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही पुलिस और नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने की कोशिश की। इस बीच बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के सदस्य VIP चौक पर जमा हो गए और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। अचानक हुए प्रदर्शन के कारण इलाके में कुछ देर के लिए जाम लग गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

तेलीबांधा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को शांत कराया और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि दोषियों की पहचान की जा सके।

घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ना राज्य की अस्मिता पर हमला है। ऐसे कृत्य करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। कानूनी कार्रवाई निश्चित है।”

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई