रेलवे स्टेशन की पटरियों में मिला स्टेशन मास्टर का शव, आरपीएफ जांच में जुटी….

दल्लीराजहरा। छत्तीसगढ़ के दल्ली राजहरा में स्थित गुदुम रेलवे स्टेशन से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर एसएल ठाकुर ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वे डिप्रेशन और मानसिक तनाव से जूझ रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही रायपुर रेल मंडल के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर रवाना हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, एसएल ठाकुर 16 जुलाई की रात 8 बजे से ड्यूटी पर थे। रात करीब 12 बजे उन्होंने मालगाड़ी के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। प्रत्यक्षदर्शियों और उनके सहयोगियों के अनुसार, वे बीते कुछ समय से काफी चुपचाप रहते थे और किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करते थे।

सूत्रों के अनुसार, ऐसा माना जा रहा है कि वे भारी कर्ज के बोझ से परेशान थे, जिससे मानसिक तनाव में आ गए थे। हालांकि, सुसाइड का असली कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। रेलवे प्रशासन ने घटना की पुष्टि करते हुए आवश्यक जांच के आदेश दिए हैं। यह घटना रेलवे कर्मचारियों में मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन की गंभीरता को उजागर करती है, जिस पर संबंधित विभागों को ध्यान देने की जरूरत है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई