राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने संभाला पदभार, CM साय ने दी शुभकामनाएं

रायपुर। राज्य नीति आयोग, छत्तीसगढ़ के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री साय ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि नवा रायपुर स्थित राज्य नीति आयोग कार्यालय में आयोजित पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होकर उन्होंने गणेश शंकर मिश्रा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राज्य नीति आयोग दीर्घकालिक विकास विज़न, साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण और विभागीय समन्वय के माध्यम से छत्तीसगढ़ के विकास को नई दिशा और गति देगा।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी के आधार पर प्रदेश को तेज, संतुलित और समावेशी विकास की ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।





