राज्य सरकार ने चार अधिकारियों के बदले प्रभार, एक उप सचिव पर शिकायतों के बाद कार्रवाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मंगलवार देर शाम प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने मंत्रालय में तैनात 3 उप सचिव और 1 अवर सचिव के प्रभार में बदलाव किया है। इनमें से दो अधिकारी मंत्रालय संवर्ग के हैं।

जानकारी के अनुसार, एक उप सचिव के कामकाज को लेकर शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद उनका प्रभार बदला गया है।

जारी आदेश के अनुसार:

उप सचिव अंकिता गर्ग, जो अब तक जीएडी पूल में बिना विभाग के थीं, उन्हें कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा और आईटी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

उप सचिव राजीव अहिरे को इन विभागों से मुक्त कर जल संसाधन विभाग सौंपा गया है।

उप सचिव रविंद्र मेढ़ेकर को जल संसाधन से हटाकर कौशल विकास विभाग भेजा गया है।

अवर सचिव दीपशिखा भगत को जीएडी पूल से हटाकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में पदस्थ किया गया है।

इस फेरबदल को सरकार की नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत देखा जा रहा है, लेकिन कुछ बदलाव शिकायतों के चलते भी किए गए हैं।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई