राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने किया मतदान, लोगों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने को की अपील

राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने अपनी धर्म पत्नी डॉ आभा सिंह के साथ रायपुर के वार्ड क्रमांक 49 रानी दुर्गावती वार्ड के प्राथमिक शाला पुरैना के मतदान केंद्र में मतदान कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।
राज्य निर्वाचन आयुक्त ने महापौर और वार्ड के पार्षद के लिए मतदान कर अपने मताधिकार का उपयोग किया। इस अवसर पर पत्नी सहित उनकी बेटी डॉ अदिति सिंह एवं दामाद डॉक्टर ए सशांक ने भी अपने मताधिकार का उपयोग किया। उन्होंने सभी नागरिकों से मतदान करने की अपील की और कहा कि मतदान अधिकार भी है और कर्तव्य भी है ।





