Stampede In Tirupati: तिरुपति मंदिर की भगदड़ में मरने वालों को राष्ट्रपति, पीएम, सीएम ने किया शोक व्यक्त

दिल्ली। आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में हुई भगदड़ में मारे गए छह लोगों के परिवारों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक संवेदना दी है। इस घटना में 40 अन्य लोग घायल हो गए हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में कहा, “तिरुपति में हुई भगदड़ के कारण कई श्रद्धालुओं की जान चली गई, यह जानकर मुझे गहरा दुख हुआ। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं और घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करती हूं।”

यह घटना तिरुपति के श्रीमाला श्रीवारी वैकुंठ द्वार के पास हुई, जहां दर्शन टोकन वितरण के दौरान भगदड़ मच गई। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भी इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए राज्य सरकार को पीड़ितों को हर संभव मदद देने के निर्देश दिए हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई