प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़, कई लोग हुए घायल, अफवाहों पर ध्यान न दें सीएम योगी….

प्रयागराज महाकुंभ  में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। इस बीच, मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात करीब 1 बजे भगदड़ मच गई। इस हादसे में कई लोग घायल हो गये। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अफवाहों से बचें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। सीएम ने विशेष रूप से कहा कि संगम नोज की ओर जाने से बचें और जो जिस घाट के पास है, वहीं स्नान करें

सीएम योगी ने कहा प्रयागराज में आज लगभग 8 से 10 करोड़ श्रद्धालु मौजूद हैं। संगम नोज की ओर श्रद्धालुओं के भारी रुझान के कारण लगातार दबाव बढ़ रहा है। कुछ श्रद्धालु अखाड़ा मार्ग पर बैरिकेडिंग पार करने के प्रयास में घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। मौनी अमावस्या के मुहूर्त से श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। इस बीच, प्रधानमंत्री ने अब तक स्थिति का जायजा चार बार लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

अफवाह पर ध्यान न दें
स्थिति काबू में है, लेकिन भीड़ बहुत ज्यादा है। विभिन्न अखाड़ों के संतों ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वह पहले पवित्र स्नान करें और जैसे ही भीड़ कम होगी, अखाड़े स्नान के लिए जाएंगे। संगम नोज, नाग वसुकी मार्ग और संगम मार्ग पर भारी भीड़ है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अफवाहों से बचने की अपील की है और बताया है कि पूरे कुंभ क्षेत्र में घाट बनाए गए हैं, जहां श्रद्धालु पवित्र स्नान कर सकते हैं। रेलवे ने प्रयागराज से विभिन्न गंतव्यों तक श्रद्धालुओं को वापस लाने के लिए विशेष ट्रेनें चलाने की व्यवस्था की है।

साथ ही सीएम योगी कहा कि महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने हर घाट पर स्नान की व्यवस्था की है। इसलिए किसी को भी संगम नोज की ओर जाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कुंभ क्षेत्र में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं, ताकि सभी लोग सुरक्षित और सुगमता से स्नान कर सकें।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई