Stabbing in Raipur: राजधानी में फिर चाकूबाजी की वारदात, दोस्त ने अपने ही दोस्त को मारा चाकू

Stabbing in Raipur (रायपुर) : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आपसी विवाद में एक बदमाश ने अपने दोस्त के जांघ पर कैंची से वार कर दिया। हमले में युवक बुरी तरह से घायल हो गया है, फिलहाल उसका इलाज जारी है। यह पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी शेख जफर उर्फ झोलटू और पीड़ित युवक प्रेम यादव के बीच विवाद चल रहा था।

झोलटू का कहना था कि, जब वह जेल में था तो उसका दोस्त प्रेम उससे मिलने नहीं आया। इसी बात से नाराज झोलटू ने शुक्रवार की दोपहर अपने दोस्त प्रेम पर कैंची से हमला कर दिया। हमले में प्रेम घायल हो गया है, जिसका इलाज जारी है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई