एसएसपी रजनेश सिंह का सरकंडा थाने में औचक निरीक्षण

बिलासपुर। शुक्रवार को एसएसपी रजनेश सिंह ने सरकंडा थाना का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने में लंबित मामलों की समीक्षा की और अधिकारियों की क्लास लगाई। करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक एसएसपी ने पेंडिंग केसों को लेकर थाना प्रभारी और अन्य अधिकारियों से सवाल-जवाब किए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी पेंडिंग मामलों का जल्द निपटारा किया जाए, ताकि लोगों को समय पर न्याय मिल सके।

एसएसपी ने कहा कि पेंडिंग मामलों की संख्या काफी ज्यादा है, जिस वजह से लापरवाही नहीं की जा सकती। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर केस की जांच गंभीरता से होनी चाहिए और तथ्यों तथा साक्ष्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि केस की संख्या अधिक होने के कारण कुछ मामलों में जांच में समय लग सकता है, लेकिन यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि कोई भी केस अनावश्यक रूप से लंबित न रहे।

थाने में समय पर न्याय दिलाने पर जोर

एसएसपी रजनेश सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि वे रूटीन चेकिंग के तहत थाने पहुंचे थे। यहां उन्होंने न सिर्फ केस फाइल्स की समीक्षा की, बल्कि यह भी सुनिश्चित किया कि पीड़ितों को जल्द न्याय मिले। उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता यही है कि शिकायतकर्ता को समय पर और संतोषजनक न्याय मिले, इसलिए थाने के कामकाज में पारदर्शिता और गति दोनों जरूरी हैं।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button