छत्तीसगढ़ में कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज़, सीएम साय की पीएम मोदी और शाह से मुलाकात आज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार बने 19 महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक मंत्रिमंडल का पूर्ण गठन नहीं हो सका है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 30 जुलाई को दिल्ली रवाना हो रहे हैं, जहाँ उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से महत्वपूर्ण मुलाकातें तय हैं। इस दौरे को संगठन और सरकार दोनों के लिहाज़ से अहम माना जा रहा है।

साय सरकार ने दिसंबर 2023 में शपथ ली थी। तब 13 में से केवल 12 मंत्री बनाए गए थे। बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद अब दो मंत्री पद रिक्त हैं। सूत्रों के अनुसार, इस दौरे में कैबिनेट विस्तार के साथ-साथ संसदीय सचिवों की भी घोषणा संभव है।

दिल्ली दौरे में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और संगठन महामंत्री पवन साय भी मुख्यमंत्री के साथ रहेंगे। माना जा रहा है कि नई कार्यकारिणी और मंत्रिमंडल में क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन का खास ध्यान रखा जाएगा। बस्तर, बिलासपुर और रायपुर संभाग से नए चेहरों को मौका मिलने की चर्चा है।

1 अगस्त को दिल्ली में छत्तीसगढ़ के बीजेपी सांसदों के साथ डिनर मीटिंग भी रखी गई है। इससे पहले केंद्रीय नेताओं से मुख्यमंत्री की मुलाकात में फैसले की संभावना जताई जा रही है। इस दौरे के दौरान पार्टी की नई प्रदेश कार्यकारिणी में युवाओं, महिलाओं और विभिन्न सामाजिक वर्गों को प्रतिनिधित्व देने पर भी चर्चा हो सकती है। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पार्टी के भीतर भी दबाव बना हुआ है, जिसे अब और टालना मुश्किल माना जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई