बिलासपुर रेलवे स्कूल के बच्चों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण, प्राथमिक उपचार की इस तकनीक से घायल की कर सकते हैं मदद

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे हायर सेकंडरी स्कूल क्रमांक दो में विशेष प्रशिक्षण दिया गया। टीम के सदस्यों ने छात्र- छात्राओं को आपातकालीन परिस्थितियों में आत्मनिर्भर बनने की विधि बताईं। इसके अलावा प्राथमिक उपचार, जीवनरक्षक तकनीक और अग्निशमन यंत्र का उपयोग कैसे करना है, इस बारे में विस्तार से समझाया। बच्चों में जानकारी लेने के लिए गजब की जिज्ञासा भी नजर आई। छात्रों को उनकी तकनीक खूब पसंद आई। उन्होंने कहां, जब भी मौका मिलेगा इस तकनीक को अपनाएंगे।

यह प्रशिक्षण अभियान मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पांडेय के मार्गदर्शन व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के निर्देशन में वाणिज्य विभाग कर स्पेशल टीम के द्वारा चलाया गया। बुधवारी बाजार स्थित इस स्कूल में प्रशिक्षण देने के लिए टीम के सदस्य तय समय पर पहुंचे। इसके बाद प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ हुआ। इस दौरान सबसे पहले उन्हें छात्रों को प्राथमिक उपचार करने की विधि बताई गई। ऐसा कर वह घायलों क मदद कर सकते हैं। जीवनरक्षक तकनीक और अग्निशमन यंत्र के सही प्रयोग की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को हृदय की धड़कन और श्वसन प्रणाली को फिर से सक्रिय करने की विधियां बताई गईं। इसके अलावा शरीर के विभिन्न अंगों में त्रिकोणीय पट्टी के माध्यम से प्राथमिक उपचार करने के तरीकों का भी प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान बच्चों को सिखाया गया कि आग लगने की स्थिति में किस तरह के कदम उठाए जाने हैं और कैसे प्राथमिक उपचार द्वारा किसी घायल व्यक्ति की मदद की जा सकती है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई