रायगढ़: 11 थाना प्रभारियों का तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश

रायगढ़ जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिले के एसपी ने 11 थाना प्रभारियों का तबादला करते हुए नया आदेश जारी किया है।
जारी सूची के अनुसार जिन अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है, उनमें-
- राम किंकर यादव
- प्रशांत राव आहेर
- मोहन भरद्वाज
- अभिनव कांत सिंह
- राकेश मिश्रा
- कमला पुसाम
- नसीरुद्दीन खान
- त्रिनाथ त्रिपाठी
- अमित तिवारी
- कुसुम तैवर्त
- दीपिका निर्मलकर
बताया जा रहा है कि प्रशासनिक कसावट और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है। नए पदस्थापन के साथ अधिकारियों को जल्द ही अपने-अपने थाना क्षेत्रों में कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।





