SP Conference 2025:सीएम साय ने नशीली दवाओं और मादक पदार्थों पर कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

SP Conference 2025:रायपुर। राजधानी रायपुर में कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस का दूसरा दिन है। मुख्यमंत्री साय ने उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश की कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में गृहमंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव विकास शील, अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, रेंज आईजी, कलेक्टर, एसपी और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में मुख्यमंत्री ने नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशाखोरी अन्य अपराधों को बढ़ावा देती है, इसलिए सभी एसपी और संबंधित अधिकारियों को अंतरराज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और व्यापक अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।

सीएम ने महिला और बालिका से जुड़े अपराधों में संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने सभी मामलों में निर्धारित समय सीमा में चालान प्रस्तुत करने और साइबर अपराधों से संबंधित लोगों को जागरूक करने पर भी जोर दिया। इसके लिए उन्होंने अंतर्विभागीय समन्वय और साइबर जागरूकता अभियान चलाने की विशेष पहल करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और रेंज लेवल पर 5 साइबर थाने संचालित करने के साथ-साथ 9 थानों का शीघ्र संचालन शुरू करने को कहा। उन्होंने कहा कि नशे और मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाकर युवाओं को जागरूक करना आवश्यक है।

राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराधों पर नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए और कहा कि सभी विभागों को मिलकर समन्वय के साथ काम करना होगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई