राजनांदगांव में SP अंकिता शर्मा ने ली जनरल परेड की सलामी, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवान हुए सम्मानित

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने रक्षित केंद्र में आयोजित जनरल परेड की सलामी ली। परेड में कुल 126 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। परेड के बाद, एसपी ने बेहतर वेशभूषा वाले 15 जवानों और उत्कृष्ट परेड ड्रिल करने वाले 2 जवानों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया।

सलामी और मार्च पास्ट के बाद एसपी अंकिता शर्मा ने रक्षित केंद्र की एम.टी., आर्मोरी, क्वार्टरगार्ड, रोजनामचा और स्टोर शाखा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की।

कार्यक्रम के दौरान एसपी ने 22 कर्मचारियों की समस्याएँ भी सुनीं और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) मुकेश ठाकुर, डीएसपी तनुप्रिया ठाकुर, रक्षित निरीक्षक लोकेश कुमार कसेर सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई