Padma Award: सोनू निगम ने पद्म पुरस्कार पर उठाए सवाल, गायकों के योगदान को नजरअंदाज करने का आरोप

Padma Award:  केंद्र सरकार ने 25 जनवरी को पद्म अवॉर्ड्स की घोषणा की, जिसमें म्यूजिक इंडस्ट्री के कई मशहूर नामों को सम्मानित किया गया। हालांकि, इस पर मशहूर गायक सोनू निगम ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया और पद्म पुरस्कारों में गायकों के योगदान को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया।

सोनू निगम ने उठाए गंभीर सवाल

सोनू निगम ने अपने वीडियो में कहा, “दो ऐसे गायक हैं जिन्होंने पूरी दुनिया के सिंगर्स को इंस्पायर किया है। एक को तो हमने पद्म श्री पर ही सिमटा दिया है, वो हैं मोहम्मद रफी साहब। और दूसरे हैं किशोर कुमार जी, जिनको पद्म श्री भी नहीं मिला। मरणोपरांत अवॉर्ड मिल रहा है ना।”

इसके बाद सोनू निगम ने अन्य गायकों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “अलका याग्निक जी का करियर लंबा और शानदार रहा है, लेकिन उन्हें भी कोई पुरस्कार नहीं मिला। श्रेया घोषाल और सुनिधि चौहान जैसे गायकों ने भी भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री में लंबा योगदान दिया है और पूरी जेनरेशन को इंस्पायर किया है, लेकिन उन्हें भी पद्म पुरस्कार नहीं मिला।”

सोनू निगम का करियर और उनके पुरस्कार

सोनू निगम ने अपने करियर में 32 से ज्यादा भाषाओं में लगभग 6 हजार गाने गाए हैं और उनकी गायकी को कई पुरस्कारों से नवाजा गया है। उन्हें 2022 में पद्म श्री सम्मान से भी नवाजा जा चुका है। सोनू निगम को “मॉर्डन रफी” के नाम से भी जाना जाता है और उनकी गायकी के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड, फिल्म फेयर अवॉर्ड जैसे कई सम्मान मिल चुके हैं।

पद्म पुरस्कारों का ऐलान

26 जनवरी की पूर्व संध्या पर सरकार ने 139 पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया। इसमें कला के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान के लिए लोक गायिका शारदा सिन्हा, पंकज उधास और अरिजीत सिंह के नाम की घोषणा की गई। शारदा सिन्हा को मरणोपरांत पद्म विभूषण की घोषणा की गयी , वही अरिजीत सिंह को पद्म श्री सम्मान दिया जाएगा।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई