समाधान शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर हुआ निराकरण

तखतपुर (बिलासपुर): छत्तीसगढ़ शासन के सुशासन तिहार कार्यक्रम के अंतर्गत तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के बेलपान गांव में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को सुनने और मौके पर ही निराकरण के उद्देश्य से सभी प्रमुख विभागों के स्टॉल लगाए गए।

शिविर में क्षेत्रीय विधायक धर्मजीत सिंह की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सभी विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत आवेदनों की स्थिति की जानकारी ली। विधायक ने मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि “समाधान शिविर शासन की प्राथमिकता है और इसका उद्देश्य है अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना।”

कई विभागों ने लिया हिस्सा
शिविर में राजस्व, पंचायत, स्वास्थ्य, कृषि, बिजली, महिला एवं बाल विकास जैसे विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। इन स्टॉलों पर ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं और मौके पर ही कई मामलों का निपटारा कर दिया गया।

विधायक ने बताए विकास कार्य
अपने संबोधन में विधायक धर्मजीत सिंह ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि करोड़ों रुपये की लागत से सड़कों, बिजली, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने दर्री ग्राम पंचायत में संचालित ख्रेसर खदान को बेहतर ढंग से संचालित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी
कार्यक्रम में जनपद पंचायत तखतपुर की अध्यक्ष माधवी संतोष वस्त्रकार, जनपद उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेता संतोष कौशिक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि समाधान शिविर जैसी पहल से शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित होता है, जिससे समस्याओं का त्वरित समाधान संभव होता है।

शासन की योजनाओं की दी गई जानकारी
शिविर के माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई और अधिक से अधिक ग्रामीणों को इन योजनाओं से लाभान्वित करने की अपील की गई।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई