सॉफ्टवेयर इंजीनियर को डिजिटल अरेस्ट करके ठगे 11 करोड़

बेंगलुरु। बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर को ठगों ने करीब एक महीने तक ब्लैकमेल किया, और 11 करोड़ की ठगी कर ली। संदेह होने पर पीड़ित ने पुलिस को जानकारी दी, तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। ठगों के खिलाफ हेब्बल पुलिस जांच कर रही है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 39 साल के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने पूरे मामले की शिकायत की है। उनहोंने बताया, कि 11 नवंबर को सुबह करीब 10.30 बजे मोबाइल नंबर 8791120931 से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को TRAI का अधिकारी बताया और विक्रम से कहा कि उसके नाम से खरीदे गए सिम कार्ड का इस्तेमाल अवैध विज्ञापनों और धमकी भरे मैसेजों के लिए किया जा रहा है।

कॉलर ने कोलाबा साइबर सेल में मामला दर्ज होने की बात कही और फोन काट दिया। इसके बाद जालसाजो ने दूसरे नंबर से कॉल किया और कोलाबा का पुलिस अधिकारी बनकर अलग-अलग किश्तों में 11 करोड़ की ठगी कर ली। जब धोखेबाजों ने और पैसे मांगे तब विक्रम को अहसास हुआ कि कुछ गड़बड़ है। 12 दिसंबर को इंजीनियर ने पुलिस में शिकायत की। जांच जारी है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई