स्कूल में सोडियम ब्लास्ट: पकड़े गए चार छात्र-छात्रा, एक आरोपी अब भी फरार

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के सेंट विंसेंट पलोटी स्कूल में हुए ब्लास्ट मामले में पुलिस ने चार छात्र-छात्राओं को पकड़ लिया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। पकड़े गए दो छात्र और दो छात्राओं को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। आशंका जताई जा रही है कि फरार आरोपी को उसके परिवार ने शहर से बाहर भेज दिया है।
गौरतलब है कि 21 फरवरी को स्कूल के बाथरूम में हुए सोडियम ब्लास्ट में एक छात्रा गंभीर रूप से झुलस गई थी, जिसका इलाज अब भी एक निजी अस्पताल में जारी है। जांच में सामने आया कि सभी आरोपी उसी स्कूल के छात्र-छात्राएं हैं। पुलिस ने इस मामले में पांच छात्रों को आरोपी बनाया है और फरार छात्र की तलाश जारी है.





