बर्फबार से हाईवे बंद, बारिश ने बढ़ाई ठंड तो यूपी के स्कूल हुए बंद, एमपी में गिरे ओले

दिल्ली। पहाड़ो में बर्फबारी और उत्तर प्रदेश में बारिश की वजह से ठंड का प्रकोप जारी है। लगातार बर्फबारी होने के कारण श्रीनगर-लेह हाईवे बंद कर दिया गया है। गुलमर्ग और तनमार्ग में बर्फबारी के कारण फंसे 68 टूरिस्ट को शुक्रवार देर रात सेना ने रेस्क्यू किया।

आर्मी ने बताया कि अचानक हुई भारी बर्फबारी और सड़कों के बंद होने के कारण 30 महिलाओं और 8 बच्चों समेत 68 लोग घाटी पर फंस गए थे। उन्हें रेस्क्यू कर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया। उन्हें शेल्टर और दवाएं भी दी गईं। श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे पर 2,000 वाहन फंस गए। श्रीनगर एयरपोर्ट पर 5 उड़ानें भी रद्द हुईं। बनीहाल-बारामूला सेक्शन पर रेल सर्विस भी बाधित हुई है।

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में शुक्रवार को मौसम की पहली बर्फबारी हुई।

इधर, मैदानी इलाकों में ठंड के साथ बारिश भी देखने को मिल रही है। शुक्रवार को दिल्ली में 24 घंटे में शहर में 9.1mm बारिश दर्ज की गई। यह पिछले 15 साल में दिसंबर महीने की सबसे ज्यादा बारिश रही। वहीं, राजस्थान के अजमेर में भी दिसंबर महीने में पिछले 24 घंटे के दौरान 21.4mm से ज्यादा बरसात रिकॉर्ड हुई। यह पिछले 14 साल में दिसंबर की सबसे ज्यादा बारिश है।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरपुर में तेज बारिश के कारण एक मकान गिर गया, जिससे महिला की मौत हो गई। बारिश और ठंड के कारण गाजियाबाद-मेरठ में 8वीं तक के स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। शुक्रवार को मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। रतलाम, मंदसौर, बैतूल, आलीराजपुर समेत कई जिलों में बारिश के साथ ओले भी गिरे। शनिवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा।

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में जमी हुई डल झील पर शिकारा चलाता एक स्थानीय।

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी जारी 

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी लगातार जारी है। बर्फबारी की वजह से जम्मू-कश्मीर में 29 से 31 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। जबकि 1 से 5 जनवरी के बीच कश्मीर में कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। वहीं उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में शीतलहर और भारी बर्फबारी की संभावना है। चमोली में सभी सरकारी, गैर-सरकारी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में छुट्‌टी घोषित कर दी गई है। हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को छह जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी हुई है, जिसके चलते लाहौल-स्पीति, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला और किन्नौर में अगले 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया।

मध्यप्रदेश: इंदौर में देर रात हुई बारिश की तस्वीर। बारिश से यहां ठंड बढ़ गई।

8 राज्यों में बारिश की संभावना

  • पंजाब
  • हरियाणा
  •  दिल्ली
  •  उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • गुजरात 
  • महाराष्ट्र 
  • यूपी
  • बिहार
  • एमपी
  • छत्तीसगढ़ 
  • महाराष्ट्र   

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अजय देगवन की ‘रेड 2’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया धमाल
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अजय देगवन की ‘रेड 2’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया धमाल