स्मार्ट मीटर बना उपभोक्ताओं के लिए सिरदर्द, बिल 10 गुना तक बढ़ा

बिलासपुर:भिलौनी और बिलासपुर समेत जिले के कई इलाकों में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लोग परेशान हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि पहले जहां हर महीने 300 से 400 रुपये तक का बिजली बिल आता था, अब वही बिल 3000 से 4000 रुपये तक पहुंच गया है।

भिलौनी निवासी अनिल यादव और बिलासपुर के अमित मिश्रा ने बताया कि दो-तीन महीने पहले बिजली विभाग ने उनके घरों में पुराने मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगा दिए। उसके बाद से ही उनका बिजली बिल कई गुना ज्यादा आने लगा है।

स्मार्ट मीटर लगाने का उद्देश्य था बिजली चोरी रोकना और सही बिल देना, लेकिन अब यही मीटर आम लोगों के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं।

ऐसी शिकायतें सिर्फ एक इलाके से नहीं, बल्कि जिले के कई हिस्सों से सामने आ रही हैं। उपभोक्ता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं और बिजली विभाग से इस पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई