छोटा लोडिंग वाहन पलटा, दो लोगों की मौत, 21 घायल

खरगोन। ग्राम जिरभार के पास लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें सवार दो लोगों को मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना में 21 लोग बुरी तरह घायल हो गई। इनमें नौ लोगों को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना शुक्रवार को दोपहर 2.50 बजे हुई।

नियंत्रित होकर वाहन पलटा

जानकारी अनुसार छोटा लोडिंग वाहन जिरभार से सालाखेड़ी की ओर जा रहा था। इस दौरान अनियंत्रित होकर वाहन पलट गया। इसमें सवार यात्री 38 वर्षीय रामचंद्र और 65 वर्षीय लखन मालाकार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर एएसपी मनोहरसिंह बारिया पहुंचे। सभी घायलों को एम्बुलेंस से लाकर बैडिया के स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। घायल खतरे से बाहार बताए जा रहे हैं।

यह लोग घायल हुए हैं

जिला अस्पताल में भर्ती मोतीराम पुत्र तुकाराम (35) निवासी खेड़ी बुजुर्ग, राम कुमार बाई पति रामलाल(60) निवासी सालाखेड़ी, गिरजा पति हुकुम सालाखेड़ी(40), सात वर्षीय विनोद पुत्र हुकुम निवासी सालाखेड़ी, रूपेश पुत्र मोती राम (16), पूजा पति संतोष(30), मतुबाई पति बिशन(60), बसकर बाई पति शिवशंकर(60), रेखाबाई पति जगदीश(50), ममता बाई पति तोताराम(40), ऊषाबाई पति बनवारी (24), परसराम पुत्र तुलसीराम (35), बिसन पुत्र टंटू (63), सुंदर बाई पति सालकराम (50), गजानंद पुत्र नाना (38), मालती बाई पति जितेंद्र(37) सभी निवासी सालखेड़ी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई