गरियाबंद में धान उठाव धीमा, DMO पर गिरी गाज

गरियाबंद। जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदी गई धान का उठाव बेहद धीमी गति से होने पर शासन ने सख्त कदम उठाए हैं। कुल 50.66 लाख क्विंटल खरीदी गई धान में से अब तक केवल 29 लाख क्विंटल का ही उठाव हो पाया है।

खरीदी केंद्रों में तय बफर लिमिट से लगभग छह गुना अधिक धान जमा हो जाने से केंद्रों में जाम की स्थिति बन गई थी। इससे भंडारण, परिवहन और आगे की प्रक्रिया प्रभावित हो रही थी।

समिति ने दी थी चेतावनी

धान उठाव में देरी और केंद्रों में अधिक मात्रा जमा होने को लेकर संबंधित समिति ने बार-बार पत्राचार कर अधिकारियों को सचेत किया था। बावजूद इसके स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।

IMG 9280

कलेक्टर की नाराजगी के बाद कार्रवाई

मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर की नाराजगी भरे पत्र के बाद 18 फरवरी की देर रात आदेश जारी किया गया। आदेश के तहत मार्कफेड के जिला विपणन अधिकारी (DMO) किशोर चंद्रा को पद से हटाकर कबीरधाम भेज दिया गया है।

प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि धान उठाव की प्रक्रिया को तेज करने और खरीदी केंद्रों की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए आगे भी कड़े कदम उठाए जा सकते हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई