इंडिया गेट पर माड़वी हिड़मा के समर्थन में लगे नारे, दिल्ली पुलिस ने 23 आरोपी किए गिरफ्तार:IG सुंदरराज ने कहा, नक्सली प्रोपेगेंडा बर्दाश्त नहीं

दिल्ली। छत्तीसगढ़ के कुख्यात नक्सली लीडर माड़वी हिड़मा के एनकाउंटर के बाद मामला अब सोशल मीडिया से निकलकर दिल्ली की सड़कों तक पहुंच गया है। इंडिया गेट पर प्रदूषण के खिलाफ जुटे प्रदर्शन के दौरान अचानक कुछ युवक हिड़मा के पोस्टर लहराते हुए “हिड़मा जिंदाबाद” के नारे लगाने लगे। यह देखकर वहां मौजूद लोग और सुरक्षा कर्मी हैरान रह गए।

घटना के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस हरकत में आ गई और इलाके को सुरक्षित किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट हो गई हैं।

इधर, बस्तर IG सुंदरराज पी. ने इस घटना पर सख्त प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र से बाहर जाकर नक्सली विचारधारा को बढ़ावा देने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि चाहे कोई अर्बन नक्सली हो या सोशल मीडिया पर नक्सल प्रोपेगेंडा फैलाने वाला—सभी पर कड़ी नजर रखी जा रही है। IG ने बताया कि शहरों में ऐसे घटनाक्रम नक्सली नेटवर्क की नई रणनीति का संकेत देते हैं, जो सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय है।

इस बीच दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 23 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रदूषण प्रदर्शन के दौरान हुए हंगामे को लेकर दो थानों में FIR दर्ज की गई है। आरोपियों पर BNS की धारा 223A, 132, 221, 121A, 126(2) और 3(5) के तहत केस दर्ज हुआ है। सभी को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

गौरतलब है कि नक्सली कमांडर माड़वी हिड़मा की हाल ही में आंध्र प्रदेश में पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर भी उसके समर्थन में कुछ गतिविधियां देखी गई थीं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई