पार्षद के विजय जुलूस पर चलाई गोली, गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कोटा इलाके में कांग्रेसी पार्षद के विजय जुलूस में नाराज होकर गोली चला दी। गोली का छर्रा कांग्रेस समर्थको को लगने से जुलूस में शामिल नेताओं ने आरोपी के घर में पत्थरबाजी कर दी।

सरस्वती नगर पुलिस के अनुसार पार्षद चुनाव में जीते कांग्रेस प्रत्याशी के विजय जश्न के दौरान फायरिंग की ये घटना हुई। ओशियन अकादमी के संचालक नंदकिशोर पर फायरिंग का आरोप है। आरोपी ने एयरगन से फायर किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक विजय जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं के शोर मचाने से नाराज अकादमी संचालक ने एयरगन से फायरिंग की। इस दौरान भूपेश चंद्राकर नामक कांग्रेसी कार्यकर्ता के कमर में छर्रा लगा। इस घटना से नाराज कार्यकर्ताओं ने अकादमी संचालक के घर पर पथराव किया। वहीं मौके पर पहुंचीं पुलिस ने आरोपी अकादमी संचालक नन्द किशोर को हिरासत में लिया है। घायल युवक को एम्स में भर्ती कराया गया है। सरस्वती नगर थाना इलाके का मामला बताया जा रहा है। पुलिस आगे पूरे मामले की जांच कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई