Shooting in Sweden: स्वीडन के एजुकेशन सेंटर में गोलीबारी, 10 की मौत

ओरेब्रो। स्वीडन के ओरेब्रो शहर में मंगलवार को एक एजुकेशन सेंटर में गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हो गई। हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी है। घटना ओरेब्रो के रिसबर्गस्का स्कूल में दोपहर करीब 1 बजे हुई, जब अधिकांश छात्र स्कूल में मौजूद थे। स्वीडिश पुलिस ने बताया कि हमलावरों के उद्देश्य का अभी पता नहीं चला है, और फिलहाल आतंकवाद से कोई संबंध नहीं दिख रहा।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमलावर सीरियाई मूल का बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस ने इलाके में खतरे को टालने के लिए लोगों को वहां से दूर रहने की सलाह दी है। स्वीडन में हाल ही में हिंसा और धमाकों के मामले बढ़े हैं, और अब इसे बगदाद से भी जोड़ा जा रहा है।

स्वीडिश प्रधानमंत्री ने हिंसा को एक बड़ी समस्या बताया है, जिस पर अब उनका नियंत्रण नहीं रह गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसी साल जनवरी में स्वीडन में 31 जगह विस्फोट हुए थे। इसके अलावा कुरान जलाकर दुनियाभर में सुर्खियां बटोरने वाले सलवान मोमिका की भी हत्या हुई थी। इस हत्या में विदेशी संबंध तलाशे जा रहे हैं।  स्वीडन में बढ़ती हिंसा की वजह से देश की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं, और इसे एक गंभीर संकट के रूप में देखा जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई