Shock to Congress: कांग्रेस प्रत्याशी ने नाम लिया वापस, भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध चुनी गई पार्षद

Shock to Congress (रायगढ़) : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के वार्ड नंबर 18 में कांग्रेस को बड़ा झटका मिला। कांग्रेस प्रत्याशी शीला साहू ने अपना नाम वापस लिया। अब यहां पर मुकाबला पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में है। वार्ड नंबर 18 से भाजपा प्रत्याशी पूर्व नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी निर्विरोध पार्षद बन गई। वहीं छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में टिकट नहीं मिलने के कारण पूर्व पार्षद नाराज चल रहे हैं। जिससे यह दोनों दलों के समीकरण बिगड़ने का अंदेशा लगाया जा रहा है।

वहीं नेताओं की नाराजगी को देखते हुए मनाने का दौर भी शुरू हो गया है। जगदलपुर नगर निगम में पार्षदों की सूची जारी होने के बाद अब दोनो दलों की मुश्किलें बढ़ने वाली है। दरअसल, भाजपा और कांग्रेस संगठन ने जो पार्षदों की सूची जारी की थी उससे कई पूर्व पार्षदों के टिकट काट दिए गए हैं। जिसके बाद भाजपा- कांग्रेस में पूर्व पार्षदों और कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गई है। सभी ने पार्टी से हटकर अपना- अपना नामांकन को दाखिल करा दिया है। ऐसे में ये सभी पार्षदों की दौड़ में है और आने वाले दिनों में बागी भी बन सकते है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई