स्कूल संचालक को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी शोएब ढेबर फरार, पुलिस की दबिश जारी

रायपुर में रोडरेज विवाद के दौरान स्कूल संचालक को जान से मारने की धमकी देने का आरोपी शोएब ढेबर फरार हो गया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसके घर पर कई बार दबिश दी, लेकिन वह गिरफ्त से बाहर है।

पीड़ित स्कूल संचालक आरबी मिश्रा ने शिकायत में बताया कि वह वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान आरोपी शोएब ढेबर ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी कार को टक्कर मार दी। जब उन्होंने विरोध किया, तो आरोपी ने बीच सड़क पर गाड़ी रोककर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

घटना के बाद पीड़ित ने तेलीबांधा थाना में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया है और फरारी काट रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बताया जा रहा है कि आरोपी शोएब ढेबर शराब कारोबारी अनवर ढेबर का बेटा और पूर्व महापौर एजाज ढेबर का भतीजा है। आरोपी का नाम पहले भी विवादों में आ चुका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई