शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा पर 60 करोड़ की ठगी का मामला दर्ज

मुंबई। मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति, बिजनेसमैन राज कुंद्रा के खिलाफ 60 करोड़ रुपए की ठगी का मामला दर्ज हुआ है। शिकायत मुंबई के बिजनेसमैन दीपक कोठारी ने दर्ज कराई है। मामला उनकी बंद हो चुकी कंपनी बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा है।
कोठारी का आरोप है कि 2015 से 2023 के बीच उन्होंने बिजनेस विस्तार के लिए 60.48 करोड़ रुपए निवेश किए, लेकिन यह रकम बिजनेस में न लगाकर निजी खर्चों में इस्तेमाल हुई। कोठारी के मुताबिक, उनकी मुलाकात 2015 में एजेंट राजेश आर्या के जरिए शिल्पा और राज से हुई थी। उस समय शिल्पा कंपनी की 87% से ज्यादा हिस्सेदार थीं। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।





