बेटे से कई सालों तक नहीं मिले शिखर धवन, पत्नी ने हर जगह से किया ब्लॉक..

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व जाने माने क्रिकेटर शिखर धवन इस समय बहुत भावुक नजर आ रहे है। 2023 में पत्नी आयशा मुखर्जी से किसी मामले को लेकर दोनों के बीच तलाक हो गया। जिसके चलते धवन की पत्नी ने उन्हें हर जगह से ब्लॉक कर दिया है। वह सोशल मीडिया या कॉल किसी भी माध्यम से अपने पत्नी और बेटे से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। इसके साथ ही उनके अपने बेटे जोरावर से मिल नही पा रहे है।
आपको बता दें कि तलाक के बाद शिखर को अपने बेटे से मिलने और वीडियो कॉल के जरिए बात करने की इजाजत मिली थी। लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। कभी कभी शिखर अपने बेटे जोरावर को याद कर भावुक हो जाते हैं। क्योंकि धवन अपने बेटे से बात नहीं कर पा रहे हैं। पत्नी ने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उन्हें ब्लॉक कर दिया है।
बेटे के याद में शिखर धवन
शिखर धवन ने बताया कि उसके बेटे को बहुत याद करते है। मुझे अपने बेटे जोरावर को देखे हुए दो साल हो गए हैं। मुझे उससे बात किये एक साल हो गया है। मुझे सभी सोशल मीडिया से ब्लॉक कर दिया गया है। यह बहुत कठिन था और वह भावुक हो गए। यह मुझे मेरे बेटे की याद दिलाता है। मैं हर दिन मन ही मन उससे बात करता हूं। उसे गले लगाना अच्छा लगता है। मैं उन्हें याद करता हूं। अभी तो दुखी होने का कोई फायदा नहीं है। मेरा बेटा अब 11 साल का है, लेकिन मैंने उनके साथ केवल ढाई साल का समय बिताया है.। इसी तरह से धवन भावुक होते है।





