फ्लाइट रुकावटों पर भड़के शशि थरूर, इंडिगो को ठहराया जिम्मेदार; CCI कर रही जांच

दिल्ली। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने हाल ही में फ्लाइट संचालन में आई बाधाओं को लेकर इंडिगो एयरलाइंस पर कड़ा सवाल उठाया है।

उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी एयरलाइन होने के बावजूद इंडिगो अपनी ऑपरेशनल जिम्मेदारियों को निभाने में असफल रही है, जिसके लिए उसे जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। शशि थरूर ने इस स्थिति को निराशाजनक बताते हुए कहा कि यात्रियों को लगातार हो रही परेशानियों का जवाब मिलना जरूरी है।

शशि थरूर ने कहा, “यह बेहद हैरान करने वाली बात है कि एयर इंडिया, जिसका मार्केट शेयर लगभग 30 प्रतिशत है, और अन्य छोटी एयरलाइंस अपने संचालन को संभालने में सफल रहीं, लेकिन इंडिगो ऐसा नहीं कर पाई।

सिर्फ इंडिगो ही ऐसी एयरलाइन रही, जो इस जिम्मेदारी में फेल साबित हुई।” उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की गंभीर समीक्षा होनी चाहिए और जवाबदेही तय की जानी चाहिए, क्योंकि आम यात्रियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है।

गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में इंडिगो की कई उड़ानें रद हुई थीं या घंटों देरी से चली थीं। इससे हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने सोशल मीडिया पर भी नाराजगी जाहिर की थी।

इसी को देखते हुए 18 दिसंबर को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू करने का फैसला किया था। सीसीआई ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि प्रारंभिक जांच के आधार पर यह मामला प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002 के अंतर्गत आता है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने हाल ही में कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा था कि एयरलाइन अब मुश्किल दौर से बाहर निकल रही है।

उन्होंने दावा किया कि ऑपरेशन अब स्थिर हो चुके हैं और कंपनी ने अपने नेटवर्क को फिर से 2,200 उड़ानों तक बहाल कर लिया है। उन्होंने कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि संकट के समय सभी विभागों ने एकजुट होकर काम किया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई