सरगुजा की शशि सिंह बनेंगी यूथ कांग्रेस की अध्यक्ष!,रेस में 8 नेता, राहुल गांधी लेंगे इंटरव्यू

लोकसभा चुनाव 2024 में छत्तीसगढ़ की सरगुजा लोकसभा सीट से चिंतामणि महाराज के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली शशि सिंह राष्ट्रीय युवा कांग्रेस की अध्यक्ष बनाई जा सकती है। यदि ऐसा हुआ था उनका छत्तीसगढ़ कांग्रेस में कद बढ़ जायेगा। सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा है कि शशि सिंह समेत आठ कांग्रेस नेता इस इस पद के दौड़ में शामिल हैं। जिनका इंटरव्यू राहुल गांधी लेंगे।

बताया जाता है कि राहुल गांधी सभी 8 कांग्रेस नेताओं से से वन-टू-वन चर्चा करने के बाद नाम तय करेंगे। शशि के अलावा हरियाणा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा, राजस्थान के विधायक अभिमन्यु पूनिया और बिहार यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीबदास का राहुल गांधी इंटरव्यू लेंगे।

शशि सिंह छत्तीसगढ़ से एकमात्र आदिवासी नेत्री हैं, जो यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में शामिल हैं। उनके पिता दिवगंत नेता तुलेश्वर सिंह अजीत जोगी सरकार में मंत्री थे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button