मेरठ में शर्मनाक हरकत: जिम्मेदारी से बचने के लिए पुलिसकर्मी ने अज्ञात शव दूसरे थाना क्षेत्र में फेंका, चौकी इंचार्ज और सिपाही सस्पेंड

मेरठ पुलिस की गंभीर लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। नौचंदी थाना क्षेत्र में मिले एक अज्ञात शव को पुलिसकर्मी ई-रिक्शा में लादकर दूसरे थाना क्षेत्र में फेंकते हुए CCTV में पकड़े गए। वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई करते हुए चौकी इंचार्ज जितेन्द्र और सिपाही राजेश को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। होमगार्ड रोहताश पर भी विभागीय कार्रवाई की तैयारी है।

घटना के अनुसार, नौचंदी थाना क्षेत्र के एल-ब्लॉक चौकी इलाके में रात के समय एक अज्ञात शव मिला था। जांच और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बजाय सिपाही राजेश और होमगार्ड रोहताश ने शव को ई-रिक्शा में रखा और लोहियानगर थाना क्षेत्र की एक बंद दुकान के सामने फेंक दिया। उनकी यह करतूत दुकान के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

वीडियो वायरल होने पर एसपी सिटी को जांच सौंपी गई। जांच में पुलिसकर्मियों की लापरवाही की पुष्टि हुई, जिसके बाद कार्रवाई की गई। मेरठ एसएसपी विपिन ताडा ने कहा कि पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और अगर किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका भी सामने आई, तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

CCTV में देखा जा सकता है कि आधी रात एक बाइक पर सिपाही और होमगार्ड आते हैं, फिर एक ई-रिक्शा चालक शव लेकर पहुंचता है। इसके बाद पुलिसकर्मी शव को दुकान के सामने रखकर लौट जाते हैं। घटना सामने आने के बाद आसपास के लोगों में भी आक्रोश है, क्योंकि पुलिस की इस हरकत ने नियमों और मानवीय संवेदनाओं की खुलेआम अनदेखी की।

मेरठ पुलिस ने कहा है कि ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई