कोन्हेर गार्डन में फिर देह व्यापार का खुलासा, तीन महिलाएं हिरासत में

बिलासपुर :कोन्हेर गार्डन इलाके में देह व्यापार का धंधा एक बार फिर सामने आया है। पुलिस की टीम ने छापा मारकर तीन संदिग्ध महिलाओं को पकड़ा है।

मिली जानकारी के अनुसार, कोन्हेर गार्डन, पोस्ट ऑफिस और नेहरू चौक क्षेत्र में देह व्यापार की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर पुलिस की रक्षा टीम ने दबिश दी। छापेमारी के दौरान भावना सूर्यवंशी, मंजू तिवारी और पिंकी उर्फ हरीताली नाम की तीन महिलाओं को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ के दौरान इन महिलाओं ने पुलिस से बहस की, जिसके बाद उन्हें महिला थाने लाया गया। जांच में इनके देह व्यापार में शामिल होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया।

गौरतलब है कि यह पहला मामला नहीं है। कोन्हेर गार्डन क्षेत्र में इससे पहले भी पुलिस कई बार कार्रवाई कर चुकी है। इसके बावजूद इस इलाके में देह व्यापार का धंधा बार-बार शुरू हो जाता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button